जिला पदाधिकारी ने निर्माणधीन डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय धराउत का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

निर्माणधीन भवन को 15 दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड स्थित निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, धराउत का स्थलीय निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन सभी भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में शेष सभी निर्माण कार्यों को आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि
अपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर 700 बेड क्षमता वाला आवासीय विद्यालय परिसर को विधिवत जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण कार्यालय को जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के पदाधिकारी तथा संबंधित अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि हर संभव 15 दिनों में सम्वेदक को शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।