
घायलावस्था में तीनों घायलों को लाया गया अस्पताल, एक की हालत गंभीर, हुआ रेफर।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के हुलासग॑ज बाजार में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब एक मिठाई दुकानदार एवं ग्राहक के बीच नोंक-झोंक में खुनी खेल का तांडव का रुप ले लिया। फलस्वरूप बाजार में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
बताया जाता है कि जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के हुलासग॑ज बाजार स्थित सिद्धनाथ मिष्ठान भंडार संचालक से कुछ बात को लेकर तु तु मैं मैं होते होते हिंसक रूप में तब्दील हो गया, गुस्साएं मिठाई दुकान संचालक राहुल कुमार ने दुकान से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर अविनाश कुमार सहित तीन लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना घटते ही बाजार में भगदड़ की स्थिति बन गई।
वहीं तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल हुलासग॑ज अस्पताल लाया, जहां एक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिठाई दुकान संचालक एवं अविनाश कुमार के साथ आए तीन लोगों के बीच किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो गई और हिंसक रूप में तब्दील हो गया। लोगों का कहना है कि कुछ बात लोग समझ पाते,कि अचानक चाकूबाजी होते देख बाजार में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
वहीं घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर हुलासग॑ज थाना की पुलिस पहुंच मामला को शांत कराया,और जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी।

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त की जा रही है, तथा घायल लोगों से भी पुछताछ के उपरांत आवेदन प्राप्त कर, कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत में किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आवेदन प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस घटना को लेकर बाजार में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग, तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।
