मारपीट के मामले में शकूराबाद पुलिस ने चार को किया गिरफतार, भेजा जेल।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर से मारपीट के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफतार किया है।
बताया जाता है कि जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में बीते मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी थी। मारपीट की घटना में एक पक्ष राजेश्वर प्रसाद एवं पुत्र धनंजय कुमार को दुसरे पक्ष द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था,जिसका पी एम सी एच में इलाज जारी है। वहीं दुसरे पक्ष के बवन यादव भी घायल हो गया था,जिसका इलाज पी एच सी शकूराबाद में कराया गया था। दोनों पक्षों की ओर से शकूराबाद थाना में लिखित आवेदन दिया गया, फलस्वरूप दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि राजेश्वर प्रसाद के पुत्र सुरे॑द्र कुमार ने लिखित आवेदन में बवन यादव सहित आठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, वहीं दुसरे पक्ष के शिवलाल यादव के पुत्र सुरे॑द्र यादव ने सुरे॑द्र कुमार सहित चार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। फलस्वरूप दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफतार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में एक पक्ष से सुरेन्द्र कुमार, तथा दुसरे पक्ष के बवन यादव, योगेंद्र यादव तथा सुरेन्द्र यादव को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद भेज दिया गया।