
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए ।
उप विकास आयुक्त ने बताई कि
. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समीक्षा में नए सर्वेक्षित परिवारों का वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में जहानाबाद की प्रगति संतोषजनक न होने के फलस्वरूप आवश्यक निर्देश दिया गया।
विभाग द्वारा निर्धारित तिथि दिनांक 15.03.2026 तक वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को वेरिफिकेशन कार्य का प्रतिदिन समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताई कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विभागीय मापदंडों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया गया।
वर्ष 2024 -25 एवं 25- 26 के प्रधानमंत्री आवास के संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वर्तमान में विभाग द्वारा उपावंतित राशि को नियमानुसार लाभुकों को अंतरण कराते हुए आवास पूर्ण कराएं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा के अभिसरण से मजदूरी का भुगतान कराते हुए आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।राज्य प्रायोजित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और सहायता योजना के पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक मे निदेशक डी. आर. डी. ए. डॉ. रोहित कुमार मिश्र के साथ जिला समन्वयक माधवेंद्र कुमार जिला सलाहकार – पिंकू कुमार , तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे l
