सहारनपुर गंगोह /पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर भाजपाइयों ने मनाई जयंती

Breaking news News उत्तरप्रदेश

ब्यूरो चीफ तीर्थ चौधरी सहारनपुर यूपी


सहारनपुर गंगोह विधानसभा क्षेत्र में विधायक कीरत सिंह के कैंप कार्यालय पर
भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक, देश के दसवें प्रधानमंत्री भारत रतन श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 जयंती के अवसर पर भारतीत जनता पार्टी नगर मंडल गंगोह में एक कार्यक्रम माननीय विधायक कीरत सिंह के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई जी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को आत्मविश्वास, स्थिरता और वैश्विक सम्मान की नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

संवाद और सहमति पर आधारित उनकी राजनीति ‘राजनेता’ से ‘राष्ट्रनेता’ तक की उनकी यशस्वी यात्रा को परिभाषित करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश गांधी एवं संचालन गगन गर्ग ने किया। वक्ताओं में श्री ईश्वर सिंह जी विधायक प्रतिनिधि,मुकेश राणा, दीपक गर्ग, रविन्द्र सैनी, गगन गर्ग आदि रहे। इस अवसर पर राजाराम, अचल गोयल, संजीव शर्मा, अर्जुन सैनी, गुरमीत सहगल, अजय बोकाडिया, विनोद शर्मा, जेलसिंह भारती धर्मेंद्र कश्यप, अर्जुन कश्यप, सोनू सैनी, मदन कोरी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।