
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कांग्रेस महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती त्यागी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव रेप कांड के विरोध हाइवे पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में जिसमें कार्यकर्ता महिलाओं ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए गंभीर चुनौती हैं। महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि उन्नाव रेप कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाएं। महिला कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने एकजुट होकर न्याय, सम्मान और सुरक्षा की आवाज बुलंद की। इस दौरान रुकसार, अशिता, पूनम, इशिता, पूजा आदि सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
