
पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता आनन्द चंद्रवंशी ने जताई खुशी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -अरवल -राजयसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने राज्यसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की मांग उठाई है।
इस संबंध में पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक आनंद कुमार चंद्रवंशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉ. भीम सिंह एक सुलझे हुए एवं संवेदनशील नेता हैं, जिन्होंने ओबीसी समाज से जुड़े एक ज्वलंत मुद्दे को संसद में उठाया है। इसके लिए उन्होंने सांसद को बधाई दी है।
डॉ. भीम सिंह ने सदन को अवगत कराया कि ओबीसी के लिए 27% आरक्षण के अंतर्गत अभ्यर्थियों के माता-पिता की वार्षिक आय की सीमा 8 लाख रुपये निर्धारित है, जो वर्ष 2017 में तय की गई थी। जबकि नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्षों के बाद क्रीमी लेयर की सीमा की समीक्षा होनी चाहिए थी। वर्तमान समय की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपये किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि क्रीमी लेयर एक्सपर्ट कमेटी की अनुशंसा के आलोक में इस सीमा की अविलंब समीक्षा होनी चाहिए, जिससे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।
इस मांग का स्वागत करते हुए भाजपा नेता शेषनाग ठाकुर, सत्येंद्र विश्वकर्मा, रम्भु पंडित, मुन्नी चंद्रवंशी, दिनेश विश्वकर्मा, चंदन खत्री, मुकुल पटेल सहित कई नेताओं ने सांसद डॉ. भीम सिंह की पहल की सराहना की है।
