
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात्रि विशेष छापामारी अभियान चलाया,और आठ वारंटी को गिरफतार करने में सफल रहा।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में बीते रात्रि थाना क्षेत्र के फरार वारंटियों को गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में विभिन्न गांवों से आठ वारंटी को गिरफतार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी ग्राम हरना ठेकही से श्रीकांत मांझी,कईल मांझी, तथा अर्जून मांझी को गिरफतार किया गया, वहीं ग्राम हमीदचक निवासी सुरेश यादव, एवं विकास कुमार को गिरफतार किया गया, ग्राम फरीदपुर निवासी मोहम्मद महफूज आलम, तथा रतनी से फुलचंद मांझी तथा एक अन्य को गिरफतार किया गया है। वहीं उन्होंने बताया सभी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया था,सभी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई थी, फिर भी सभी के द्वारा एक न्यायालय का अवहेलना किया जा रहा था। फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया,और सभी को गिरफतार कर जहानाबाद न्यायालय भेज दिया गया है।
