
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गुरुवार को जमीयत उलेमा हिंद के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपाध्यक्ष मौलाना शमशीर कासमी के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी योगेश गोड को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया
रामपुर स्थित मोहम्मद अली जोहर विश्वविद्यालय में हज़ारों छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।यदि विश्वविद्यालय की इमारतों को ध्वस्त किया जाता है तो इससे छात्र छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।वर्तमान में मोहम्मद अली जोहर विश्वविद्यालय किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि शिक्षा से जुड़ा हुआ है।यदि विश्वविद्यालय में नियमों का उल्लंघन किया गया है तो सरकार जुर्माना लगाकर नक्शे आदि पास कराए ताकि बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित न हो।
हमारा मानना है कि यह किसी पार्टी या व्यक्ति का मामला नहीं है यह तालीम और बच्चों के भविष्य का मामला है शिक्षा के इदारे को बचाना सरकार और हम सब की जिम्मेदारी है
इस अवसर पर मोलाना शमशीर कासमी जिला उपाध्यक्ष,
मुफ्ती मौहम्मद आरिफ मजाहिरी
तहसील अध्यक्ष,
कारी शौकीन तहसील महासचिव,
मास्टर अरशद माजरी, हाजी अय्यूब, अहसान मलिक, कारी सालिक, कारी तनवीर, फिरोज मुखिया,हकीम असलम, कारी सुफयान सरवर, डाक्टर समरयाब, इन्तजार चौधरी, अम्मार, शाहरुख, आदिल मलिक, मौलाना इफ्तखार,अयान मोनिस आदि मौजूद रहे।
