चंपारण की खबर::मोतिहारी को ‘ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप’ का दर्जा देने की मांग, मोतीझील के सौंदर्यीकरण के लिए भी केंद्र से मदद की गुहार

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

नगर निगम मोतिहारी के उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने केंद्रीय नगर विकास मंत्री  मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री  तोखन साहू को पत्र लिखकर मोतिहारी के विकास के लिए दो प्रमुख मांगें रखी हैं।6 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में उप महापौर ने कहा कि सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री  राधामोहन सिंह के नेतृत्व में मोतिहारी का सर्वांगीण विकास तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की अपेक्षा है।

क्या मांगा गया है पत्र में



मांगों में मोतीझील का सौंदर्यीकरण और संरक्षण को दर्शाया है।
डॉ. प्रसाद ने लिखा कि शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक 12 किलोमीटर क्षेत्र में फैली मोतीझील मोतिहारी की पहचान है। यह झील शहर को अद्भुत और भव्य बनाती है। इसके विकास, सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की सख्त जरूरत है।

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में शामिल करने की मांग



उन्होंने दूसरे मांग पत्र में बताया है कि बिहार में 11 शहरों को ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है। चूंकि मोतिहारी आजादी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और बापू की कर्मभूमि है, इसलिए इसे भी 12वें शहर के रूप में इस योजना में शामिल किया जाए।

पत्र के अंत में उप महापौर ने केंद्रीय मंत्रियों से मोतिहारी आने और बापू की कर्मभूमि का अवलोकन करने का आग्रह भी किया है।

नगर निगम का मानना है कि इन दोनों कदमों से मोतिहारी को न सिर्फ ऐतिहासिक पहचान मिलेगी, बल्कि आधुनिक विकास की नई दिशा भी मिलेगी।