
नाच देखने के क्रम में हुई झगड़ा,बाराती पक्ष का युवक की इलाज के क्रम में हुई मौत।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के उपलक्ष्य में हो रहा नाच देखने के क्रम में मारपीट हो गई, फलस्वरूप बारात में आया युवक को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, घायल 15 वर्षीय सन्नी कुमार, जो मसौढ़ी थाना के ग्राम फतेहपुर निवासी था ,इलाज के क्रम में मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जाता है कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम वैना निवासी सुरेंद्र चौधरी के यहां पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर से बारात आई थी।बारात में सन्नी कुमार ग्राम फतेहपुर भी शामिल था।शादी समारोह में नाच गान चल रहा था,बाराती एवं शराती नाच गान का आनन्द ले रहा था, कि इसी बीच किसी कारण वश हो हंगामा हो गया, और मारपीट में तब्दील हो गया,और खुनी रणक्षेत्र में परिवर्तन हो गया, जिससे बराती में भगदड़ मच गया,लोग इधर-उधर भाग खड़े हो गए।इसी क्रम में बारात आया सन्नी कुमार को लोगों ने बुरी तरह लाठी डंडे से पिटाई कर दी।घायल युवक को फौरन सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।

वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दी गई है।
वही परिजनों में चित्कार मच गया है।
वहीं जहां शादी समारोह का खुशी, मातम में तब्दील हो गया।
