रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु रामपुर मनिहारान में चलाया गया अभियान

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कस्बे में उप निरीक्षक एंटी रोमियो टीम के इंचार्ज प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने विभिन्न मोहल्लों में चौपाल लगाकर और घर-घर जाकर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।इस जागरूकता दल में उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, महिला हेड कांस्टेबल नीलम, महिला कांस्टेबल सोनू और महिला होमगार्ड सविता शामिल रहीं।
पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।सुरक्षा के मद्देनजर आमजन को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और महिला सहायता नंबर 181 की जानकारी देकर इन्हें मोबाइल में सेव करने को कहा गया।इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में एक ऐसा सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जिससे महिलाएं बिना किसी डर के अपने स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थल आ-जा सकें।