
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार में नए मुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी की शपथग्रहण के उपरांत ही सबसे बड़ी कार्रवाई जेल से प्रारंभ सुरु हुआ।
इसी कड़ी में जिले के मंडल कारा काको का जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 16-17 की मध्य रात्रि में औचक निरीक्षण के खलबली मच गई। वहीं सुरक्षा को लेकर अनुशासन बनाए रखने और नियमों को सख्ती से लागू करने हेतु कड़ा निर्देश दिया गया।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज कर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में सभी वार्डों,सेल एवं संवेदनशील पाॅइट को गहन जांच पड़ताल किया गया। बंदियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।
वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जेल परिसर और मेस की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने जेल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी और कहा कि सुरक्षा में किसी भी चुक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी सी सी टी वी कैमरा सुचारू रूप से संचालित रखने एवं कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी करने का आदेश निर्गत किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में किसी प्रकार की अवैध सामग्री की बरामदगी नहीं हुई है।
सभी जेल कर्मियों एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अवैध सामग्री एवं संदिग्ध गतिविधी पाएं जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यैसा प्रतित होता है कि यह कारवाई होने पर माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शपथग्रहण के उपरांत पहली कारवाई के रूप देखा जा रहा है।
