पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी का 18अपैल को प्रखंड मुख्यालय पर किया जाएगा पुतला दहन।

Breaking news News बिहार

प्रखंड प्रमुख का पक्षपात करने सहित अन्य आरोप का दिया हवाला।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन करने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन 18 अप्रैल को , प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सोनी कुमारी, हरे राम यादव सहित अन्य ने, प्रखंड विकास पदाधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रखंड प्रमुख के खिलाफ बीते 30 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया था। फलस्वरूप प्रखंड प्रमुख ने 15 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मत विभाजन की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को निर्धारित तिथि को बैठक में 11 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे, परंतु बैठक में प्रखंड प्रमुख अनुपस्थित रहे। फलस्वरूप प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों से हस्ताक्षर के उपरांत हस्ताक्षर युक्त रजिस्टर लेकर किसी को बताएं बिना बैठक से निकल जहानाबाद चली गई।


इससे प्रतीत होता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को अवहेलना किया गया,और प्रखंड प्रमुख के साथ सांठगांठ रहने के कारण पक्षपात किया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि योजनाओं में मनमानी एवं योजनाओं में भारी लुटपाट किया गया है।
उन्होंने बताया कि 18 मार्च को पुतला दहन का लिखित पत्र के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया गया है।