ननीहाल में शादी समारोह आए बच्चे को पानी में डुबने से हुई मौत, परिजनों में मचा चित्कार।

Breaking news News बिहार

जहां बजनी थी शहनाई, वहां मच गया चित्कार।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जहां बजनी थी शहनाई वहां मच गया चित्कार।
बड़ा ही दर्दनाक हादसा से गांव पसर गया सन्नाटा।
जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम डोहिया में उस वक्त चिख पुकार मच गया,जब शादी समारोह में शामिल होने आया एक बच्चे को नदी में डुबने की खबर लगी। मृतक की पहचान पटना जिले के जदूमरी निवासी राजेश मांझी का पुत्र राजवीर कुमार के रुप में हुई है जो अपने ननीहाल ग्राम डोहिया में एक शादी समारोह में आया था।
ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर सुबह घर से निकला था,जो काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने बच्चा को खोजबीन करने लगा। खोजबीन के क्रम में लोगों ने बताया कि बच्चा को नदी की ओर जाते देखा गया था। वहीं स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश प्रारंभ कर दिया, फलस्वरूप काफी देर के बाद बच्चे को मृत शरीर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हो सकता है कि बच्चा स्नान करने हेतु गया होगा,और गड्ढे पानी चले जाने के फलस्वरूप पानी में डुब गया होगा।
वहीं घटना की प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
वहीं परिजनों में चित्कार मच गया है,सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जहां खुशी का माहौल था, वहां चित्कार मच गया है, तथा गांव में मातम छा गया है।

बताया जाता है कि जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम डोहिया में