
रामपुर मनिहारान
कस्बे में विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन भाजपा नामित सभासद सूरज वाल्मीकि के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम को दिया गया है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
ज्ञापन में शहरी पुल से इस्लामनगर तक जाने वाले व्यस्त बाईपास मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की सख्त मांग की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के बारात घर का सौंदर्यकरण कराने का भी अनुरोध किया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर जल्द सड़क बनवाने की मांग रखी गई ताकि स्कूली बच्चों व आम जनता को राहत मिल सके।
आम जनता की परेशानी दूर करने के लिए नई तहसील बिल्डिंग में सब रजिस्ट्रार कार्यालय जल्द आरंभ कराने का भी महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया है। ज्ञापन लेने के बाद विधायक देवेंद्र निम ने सभी को यह आश्वासन दिया है कि अधिकारियों से मिलकर इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। इस ज्ञापन को सौंपने के दौरान अजय कुमार, गोगा बाल्मीकि और जितेन्द्र कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
