भ्रष्टाचारीयों पर कब की जाएगी कारवाई,पुछता है ग्रामीण।

Breaking news News बिहार


जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -बिहार सरकार बनने के उपरांत सभी विभागों के म॑त्री द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही जा रही है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर इसका कोई असर नहीं होता दिख रहा है।यही नहीं सरकार के नौकरशाह भी भ्रष्ट्राचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझते।
इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों द्वारा दी गई आवेदन पर उप विकास आयुक्त जहानाबाद द्वारा कोई कार्रवाई न करना कही न कही सदेह उत्पन्न जाहिर होता है।


एक मिली जानकारी के अनुसार रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेहालपुर के ग्राम हृदनचक में एक मामला प्रकाश में आया है कि, पूर्व से बनी पी सी सी पर पुनः खानापूर्ति कर पैसा की निकासी कर लेने की बात कही जा रही है।


ग्रामीणों की मानें तो इस सम्बन्ध में उप विकास आयुक्त जहानाबाद को दो दो बार आवेदन देने के बावजूद भी जांच न करना,और न ही कोई कार्रवाई करना,कही न कही दाल में कुछ काला वाली कहावत चरितार्थ होती है।
ग्रामीण विकास कुमार सहित अन्य ने बताया कि जिला परिषद की राशी से ग्राम हृदनचक में 100 फीट पी सी सी निमार्ण हेतु राशी आवंटित किया गया था,जो विजेन्द्र बिंद के घर से विनोद बिंद के घर कार्य करना था, परंतु कार्य करा रहे संवेदक द्वारा पुनः जहां पूर्व से पी सी सी किया गया कार्य पर केवल खानापूर्ति कर पैसा की निकासी कर लेने की बात कही गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उप विकास आयुक्त को लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग दो दो बार किया गया, लेकिन अबतक न तो जांच किया गया,और न ही कार्रवाई, जिससे प्रतित होता है कि,उप विकास आयुक्त की मिली भगत से भ्रष्ट्राचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। वही ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब भ्रष्टाचारीयों पर कारवाई होगी,जबकी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का हर सम्भव प्रयास कर रही है।



मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही के फलस्वरूप भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।