तिलक समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन युवकों की सड़क दुघर्टना से हुई मौत, गांव में मातम।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी ही दर्दनाक घटना घटीत होने की खबर से गांव में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा में उस वक्त का सनसनी फ़ैल गया कि एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत सड़क दुघर्टना से होने की खबर मिली, तो गांव में मातम छा गया।
बताया जाता है कि टेनी बिगहा निवासी चार चेचेरे भाई तीलक सामारोह में शामिल होने नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम भातू बिगहा चार पहिया वाहन से गया था।जो तीलक सामारोह से सुबह (भोर) में चारों युवक वापस लौट रहे थे, कि ज्योंहि तेलहाड़ा बाजार के पास पुल के पास पहुंचा तो अचानक चालक संतुलन खो दिया, और गाड़ी अनिय॑त्रित हो गया तथा गाड़ी पुल में जबरदस्त ठोकर मारी, फलस्वरूप गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गया,और सोनु कुमार एवं रोहित कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं तीसरा युवक उद्देश्य कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी अस्पताल में इलाज हेतु लाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर रहने पर पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उद्देश्य कुमार की मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, परिजनों में चित्कार मच गया, तथा घटना की खबर गांव में फैली तो पुरे गांव में मातम छा गया।
वहीं घटीत घटना पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। तथा घटना की जांच में जुट गई है।
वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद धर्मपाल यादव ने घटीत घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि तीनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। उन्होंने बताया कि अचानक हुई दुर्घटना में मौत से गांव में मातम छा गया है, चुकी तिनों युवक काफी मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्ति थे। गांव के लोग काफी मर्माहत है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग किया है।