रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बहादरपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 मरीजों की जांच

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के तत्वावधान में बुधवार को ग्राम बहादरपुर एवं सकतपुर में घर-घर नेत्र जांच जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

इस दौरान डॉक्टर श्राप चैरिटी आई हॉस्पिटल, मनानी (सहारनपुर) की 40 सदस्यीय टीम ने करीब 200 मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की। शिविर का आयोजन कृपा ग्राम बहादरपुर में किया गया।

जांच के दौरान 15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें आगे निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। टीम में दिल्ली से आए प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. जिशांत, डॉ. जावेद, डॉ. आदित्य, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. राहुल तथा युवराज सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर डॉ. जिशांत और युवराज सिंह ने कृपा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि कृपा फाउंडेशन वर्ष 2014 से लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन कर रहा है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह के नेतृत्व में अब तक वर्ष 2014 से 2026 के बीच लगभग 3500 मरीजों के निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कराए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिला है।