रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर मना दादी रतन मोहिनी का प्रथम पुण्य स्मृति दिवस

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कस्बे में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र पर बुधवार को संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. दादी रतन मोहिनी जी का प्रथम पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आश्रम की संचालिका बीके सन्तोष ने कहा कि
25 मार्च 1925 में जन्मी और कराची में 14 वर्ष तपस्या करने वाली दादी जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित कर 8 अप्रैल 2025 को परमधाम गमन किया था कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सेंटर प्रभारी बीके संतोष बहन और बीके कविता ने दादी जी के दिव्य नेतृत्व, सादगी और आध्यात्मिक योगदान पर विस्तार से बताया कार्यक्रम के दौरान सरिता बहन द्वारा उपस्थित सभी लोगों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास कराया गया, जिससे सभी ने आंतरिक शांति व आत्मिक शक्ति का अनुभव किया।इस अवसर पर बीके सुशील भाई, योगराज पवार, अनूप सिंह, विवेक शर्मा जी, सुरेश पांचाल, राजकुमार जी, सुभाष शर्मा जी, संगीता बहन, जितेंद्र प्रधान जी, कमलेश माताजी और सुरेश चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी जी के बताए श्रेष्ठ मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लिया,