टेहटा में चला अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी मखदुमपुर रहे उपस्थित।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में अतिक्रमण हटा ओ अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत टेहटा मोड, टेहटा बाजार इत्यादि स्थान पर अतिक्रमण हटाया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि टेहटा मोड के पास अनधिकृत रूप से पथ को अतिक्रमण कर गुमटी खोल दिया गया था ,तथा अन्य दूकानदार द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसके कारण वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही थी।जिसे लेकर आम जनों द्वारा बार बार शिकायत प्राप्त हो रहा था । अतिक्रमण रहने के फलस्वरूप आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। जिसके मद्देनजर जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार टेहटा मोड पर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि टेहटा बाजार मे भी अतिक्रमण के कारण पथों पर वाहनों एवं आमजनो का परिचालन में काफी परेशानी आ रही थी।, जिसके कारण टेहटा बाजार मे भी अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी, मखदुमपुर को निर्देश दिया गया कि टेहटा बाजार एवं टेहटा मोड को अतिक्रमण रखने के लिए नियमित निरीक्षण करेंगे, ताकि टेहटावासी को असुविधा ना हो सके।