चंपारण की खबर::सावरकर जी ने देश को गुलामी से मुक्त कराने में जीवन समर्पित कर दिया : यमुना सीकरीया

Breaking news News बिहार



मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

भाजपा नेता उद्योगपति यमुना सीकरीया ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि अपने कॉलेज परिसर में मनाई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद धीरज जायसवाल, अनिल प्रसाद छात्र शिक्षक उपस्थित थे। यमुना सीकरीया ने कहा सावरकर जी महान क्रांतिकारी व्यक्ति थे। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उनके जीवन से हम विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा। हिंदू संस्कृति और अखंड भारत की उनकी विचारशीलता और राष्ट्रनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।