
रामपुर मनिहारान
जैन समाज रामपुर मनिहारान द्वारा विश्व नमोकार दिवस के अवसर पर प्रातः छोटे जैन मंदिर में नमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस पवित्र पाठ के दौरान नमोकार मंत्र का निरंतर उच्चारण करते हुए पंच परमेष्ठी की आराधना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन में विश्व में शांति के साथ-साथ देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन श्री भक्तांबर महिला मित्र मंडल द्वारा किया गया और पाठ के समापन पर सामूहिक आरती हुई।
इस धार्मिक आयोजन में जैन समाज के प्रधान मनोज जैन और महामंत्री निपुण जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही पुनीत जैन, अर्चित जैन,शशांक जैन सहित समाज के अन्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे
