
रामपुर मनिहारान
तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर की अध्यक्षता में किसानों की मासिक बैठक हुई।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
बैठक के बाद चौधरी धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक 8 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के लिए 25,000 रुपये प्रति बीघा मुआवजा, कर्ज माफी और एमएसपी पर रबी फसलों की पारदर्शी खरीद की मुख्य मांग रखी गई। किसानों ने आवारा पशुओं के स्थायी समाधान, ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर पुल निर्माण की धीमी गति पर भी रोष जताया इसके साथ ही नई तहसील भवन में रजिस्ट्रार कार्यालय शिफ्ट न होने की परेशानी और निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से की जा रही मनमानी वसूली का कड़ा विरोध किया गया।किसानों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
