
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गुरुवार को संगठन के जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर हिन्दवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 396 जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सोनू तौमर ने कहा कि आज के समय में हर हिन्दू को अपने बच्चों को वीर शिवाजी जैसे योद्धाओं की कहानी सुनानी चाहिए जिससे उनमें अच्छे संस्कार पैदा हो सकें। शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि हमें वीर शिवाजी महाराज, सावरकर, भगतसिंह राजगुरु जैसे शहीदों से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धान्तों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने हाथ उठाकर वीर शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस दौरान शिवकुमार सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष, सोनू लोधी राजपूत जिला अध्यक्ष, सोनू रोहिल्ला जिला उपाध्यक्ष, बिजेंदर सवाई जिला उपाध्यक्ष, मनोज भटनागर नगर सचिव, आशु पाल नगर उपाध्यक्ष,सर्जन कुमार उर्फ विकास नगर उपाध्यक्ष,यश शर्मा नगर सचिव, अंकित शर्मा नगर सचिव, गौरव कुमार, (11) मोहनलाल आदि सहित कार्यकर्ता व
पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
