महाशिवरात्रि को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा नगरी वाणावर का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -शिवरात्रि पर्व के अवसर पर बराबर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दर्शन हेतु काफी भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
आगामी 15 फरवरी, 2026 को विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के दृष्टिकोण से जिला पदाधिकारी, अलंकृता पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक, अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से बराबर पहाड़ी क्षेत्र एवं मंदिर परिसर तथा मेला सहित अन्य सभी स्थानों का निरीक्षण किया ।


निरीक्षण के क्रम जिला पदाधिकारी ने बताई कि महिशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बराबर मे दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का काफी भीड़ हो जाती है जिसे नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की आवश्यकता पड़ती है इस हेतू दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति हेतु स्थल चिन्हित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताई कि वन विभाग के रेंजर को निर्देश दिया कि जहाँ जहाँ कंस्ट्रक्शन का सामान गीरा हुआ है, उसे अविलम्ब साईड कर दे अथवा बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं अंचल अधिकारी मखदुमपुर को जहां-जहां पर्यटन का कार्य अथवा जल जमाव है वहां पर निश्चित रूप से बैरिकेडिंग, लाईट इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से जहाँ भी कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है, वहां पर पूरा करें अथवा बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मखदुमपुर तथा डीपीओ नमामि गंगे को पूरे मंदिर परिसर तथा सीडीओ एवं अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर को शौचालय को फंक्शनल करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर ईट्ट, बालू, टाइल्स इत्यादि सामग्री यत्र तत्र रखे हुए हैं जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होने की संभावना हो सकती है इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पहाड़ी पर कई अनाधिकृत रूप से दुकान खुले हुए हैं उन्हें अविलंब हटाने का निर्देश दिया गया अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताईं कि मंदिर की साफ सफाई एवं श्रद्धालुओं की पूजा कतारबद्ध जलाभिषेक को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रद्धालु बिना किसी बाधा या असुविधा के दर्शन कर सके। उन्होंने अंचल अधिकारी मखदुमपुर को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरा अधिस्थापित किया जाए जिसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया जा सके ,ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन हो सके और किसी प्रकार का कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।


वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को अपने निर्धारित स्थलों पर मुस्तैदी से बने रहने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।जहाँ जहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता है, उसे अभी से आकलन कर उनका प्रतिनियुक्ति कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास अनाधिकृत रूप से लगे दुकानों को सख्त निर्देश दिया कि कल तक दुकान नहीं हटता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उक्त निरीक्षण में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय, अपर पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद मनोज कुमार पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, अविनाश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद सदर मनीष चन्द्र चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी, सुबोध कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर, थाना प्रभारी, मखदुमपुर थाना, बराबर पर्यटन थाना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।