
बिहार भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ सह संयोजक आनंद चंद्रवंशी सहित अन्य ने दी बधाई।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -से-बिहार भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के सह संयोजक व पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने सम्राट चौधरी के विधायक दल के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण के रूप में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह निर्णय न केवल उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित करेगा। वे प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे तथा राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे।
यह अवसर बिहार के लिए नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा लेकर आया है। सम्राट चौधरी जी का नेतृत्व राज्य में विकास की गति को और तेज करेगा तथा युवाओं, किसानों और गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
हम सभी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि बिहार उनके नेतृत्व में निरंतर प्रगति करता रहेगा। बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता जोहन राम, बेंकटेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, रमेश पांडेय, मुकुल पटेल, भाजपा नेता गुड्डू शर्मा , शारदा सिंह, उमेश खत्री, शैलेश सिंह, बागेश सिंह सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।
