
*प्रथम बिहार स्टेट स्पोर्ट्स 2026* ,जिसका आयोजन 5 से 13 सितंबर 2026 तक होगी।इस आयोजन में प्रत्येक खेल विधा में आठ आठ जिला भाग लेंगी। बास्केटबॉल स्पर्धा में मुजफ्फरपुर जिला को दोनो वर्गों ( महिला एवं पुरुष) में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
इसके लिए मुजफ्फरपुर टीम का गठन मालीघाट स्थित सेक्रेट हर्ट स्कूल में आयोजित किया गया। मुजफ्फरपुर जिला से कई सिनीयर खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव ने बताया कि इस तरह का आयोजन बिहार में पहली बार हो रही है, जिसमें लगभग 22 खेलों को सम्मिलित किया गया है। इन खेलों का आयोजन राजगीर और पटना में संयुक्त रुप से होगी। बास्केटबॉल स्पर्धा राजगीर स्पोर्ट्स परिसर में 9 से 12 सितंबर 26 तक होगी।
मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल टीम इस प्रकार है।

*महिला वर्ग*
कृति, जहान्वी यशी,काशवी श्रीवास्तव, नीशा, सादिया,जानवी, श्रृष्टि, चेरी तुलस्यान,विभा ओझा, मैत्रेई शंकर, सृष्टि सिंह और अदिति केजरीवाल
*पुरुष वर्ग*
शम्स तबरेज खान, आकाश, राजदीप, भुपेंद्र बहादुर, आलोक कुमार, निखिल,रसज्ञ मिश्रा, शशांक, मनीष केशरी, आयुष कुमार,सुयश मिश्रा और हर्ष।
*टीम प्रभारी*
1.गौरव कुमार
2. रणप्रताप जयसवाल *प्रशिक्षक*
विनय शंकर
टीम को 15 दिन का प्रशिक्षण अगस्त के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
