आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Breaking news News बिहार

​शिवहर /नवीन पांडेय

जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी टोल घुसुकपुर गांव में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साहब राय के रूप में हुई है। एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सूचना मिलते हीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक तकनीक, साक्ष्य और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेजा गया।
​एसपी श्री सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के लिखित आवेदन के आधार पर तरियानी थाना में कांड संख्या 219/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्वेदन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से साक्ष्य के रूप में एक गमछी बरामद की गई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।