
रामपुर मनिहारान 13 जुलाई
कस्बे के गोचर महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल द्वारा आयोजित कैंपस इंटरव्यू में हैदराबाद की अदामा कंपनी ने 25 विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए चयन किया
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि चयनित छात्रों को कंपनी के नियमानुसार प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू में कंपनी के बीयू हेड नॉर्थ नवाब सिंह पंवार, सूरज शर्मा, अमित कुमार, दीक्षा सिंह, आर.बी. मलिक और जॉनी पंवार ने चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जबकि डॉ. विपिन कुमार और सुशील कुमार का विशेष सहयोग रहा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
