
धावा बोलकर हजारों की नगदी सहित खाद्य सामग्री पर भी हाथ साफ कर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला इकराम निवासी नितिन पुत्र लाला सुभाष ने बताया कि रात को वह अपने परिवार के साथ दुकान के पीछे मकान में सो रहा था रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब सात हजार रुपए नगद व खाने का सामान चोरी कर लिया है। सुबह जागने पर ही घटना का पता चला। उधर दूसरी ओर सुभाष की दुकान से मात्र 20 मीटर की दूरी पर ही एक यामीन पुत्र सद्दीक निवासी मौहल्ला सराय की दूध की डेरी है चोरों ने इस दुकान का ताला तोड़कर 16 सौ रुपये नगद व दुकान में रखा 7 किलो दूध चोरी कर ले गए हैं। दोनों ही पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

