
रविवार को भाजपा विधायक देवेंद्र नीम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा कदीम में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मन की बात सुनी
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
विधायक ने गांव के बूथ नंबर 77 पर आयोजित कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस दौरान विधायक देवेंद्र नीम ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में आए ग्रामवासियों के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।कार्यक्रम में एडवोकेट प्रवीण दहिया, सुखपाल सिंह, सुंदरलाल और दिलशाद प्रधान उपस्थित रहे।इनके अलावा लक्ष्मण दास कश्यप, रजनीश और राजपाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य ग्रामीण भी इस अवसर पर मौजूद रहे ।सभी ग्रामवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ मिलकर मन की बात को सुना
