
रामपुर मनिहारान
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव हरडेकी में एक युवती ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।मृतका के पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं और उनकी चार संतानों (दो लड़कियां और दो लड़के) में मृतक सबसे बड़ी थी।परिजनों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
