दो देशी पिस्तौल के साथ शकूराबाद पुलिस ने एक को किया गिरफतार।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना है। थाना क्षेत्र में हर असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के साथ साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।
इसी कड़ी में जिले के शकूराबाद थाना को बड़ी उपलब्धि हासिल हुआ , जहां एक युवक को दो देशी पिस्तौल के साथ गिरफतार करने में सफल रहे।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि एक युवक नशे की हालत में पिस्तौल का भय दिखाकर लोगों के साथ अभद्रता दिखा रहा है।
सुचना के आधार पर युवक को गिरफतार करने हेतु छापामारी किया, तो पुलिस को देखते ही घर में घुस गया, जिसे पिछा कर घर की तलाशी के क्रम में दो पिस्तौल के साथ युवक को गिरफतार कर लिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के ग्राम नारायण पुर निवासी संतोष कुमार उर्फ लालू शर्मा पिता स्व अनील शर्मा बताया गया है।
वहीं उन्होंने बरामद किया गया पिस्तौल की पुष्टि करते हुए बताया की दोनों पिस्तौल की जप्ती सुची बनाया गया, तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं उन्होंने बताया कि छापामारी दल में मेरे साथ स अ नि रामचन्द्र प्रसाद,स अ नि अजीत राम सहित पुलिस बल ने भी काफी तत्परता दिखाई।