
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएँ, मगध प्रमंडल गयाजी द्वारा परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जहानाबाद जिले के एक ए. एन. एम. तथा दो आशा कार्यकर्त्ता को प्रमंडल स्तर पर आयोजित समारोह मे सम्मानित किया गया ।
जिला पदाधिकारी, अलंकृता पाण्डेय तथा सिविल सर्जन डॉ. हरिश चन्द्र चौधरी ने दोनों आशा कार्यकर्त्ता और ए. एन. एम. को शुभकामनायें देते हुए इसी प्रकार आगे भी कार्य करने का अपील किया। साथ ही स्वास्थ्य सेवा मे संलग्न सभी कर्मियों को अपने अपने कार्य उत्कृष्ट कार्य करने तथा जहानाबाद जिले का नाम रौनक करने का अपील किया।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि
जिला अंतर्गत पी.एच.सी. घोसी से कायनात सरवरी (ANM, PHC घोसी) को 899 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाने (प्रमंडल में सर्वाधिक) के लिए, कुमारी मंजू सिन्हा (आशा, ग्राम उबेर) को 16 पुरुषों की नसबंदी हेतु मोबाइलाइज करने तथा ममता कुमारी (आशा, बीरूपुर) को 126 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन दिलाने में योगदान के लिए
मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

