
पिड़त परिवार ने शकूराबाद थाना में दिया आवेदन, कार्रवाई करने की किया मांग।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक गांव में कुछ दबंग लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि 58 वर्षीय सुरेन्द्र मिस्त्री ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, ईंट-पत्थर से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने शकुराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, गुरुवार की शाम दिनांक 09.07.2026 को करीब 5 बजे गांव के ही धर्मेन्द्र यादव, भीम यादव,मंटू यादव,सियामणि देवी एवं खुशबू देवी सहित अन्य लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। ईट से मारकर दो बाइक को भी छतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उनका परिवार भय और दहशत के माहौल में है। उन्होंने दावा किया है कि घटना का वीडियो भी उनके पास उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुरेन्द्र मिस्री के लिखित आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है। तथा जांचोपरांत आवश्यकता पड़ी तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
