रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बालाजी धाम मंदिर मार्ग का लोकार्पण

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 9 जुलाई
कस्बे में देवबंद रोड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने करते हुए कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता कस्बे का विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कुलदीप बालियान ने बताया कि लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के निर्माण से अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। मंदिर समिति के संरक्षक भगवान अग्रवाल, मदन लाल गर्ग, पंडित ओमदत्त शर्मा, मा. रामपाल कश्यप, सुनील कुमार, घनश्याम शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, पूजा पाल, यशपाल सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र प्रधान और प्रदीप कुमार ने सड़क निर्माण पर नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभासद सचिन रोहिला सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।