
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी -2 कृति कमल भी रही उपस्थित।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में कानून व्यवस्था एवं क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने घोषी अनुमंडल क्षेत्र के भ्रमण के क्रम में सम्बधित थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी कृति कमल भी साथ रही।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं क्राइम कंट्रोल को लेकर घोषी अनुमंडल के सम्बंधित थाना का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में शराब एवं खनन पर कड़ी निगरानी रखने, तथा अबैध रुप से काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। वहीं सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी साझा किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आम लोगों की समस्या पर त्वरित कार्रवाई एवं समाधान करने की स्पष्ट निर्देश दिया गया।साथ ही कांडों का निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी तथा लगातार गस्ती निकालने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस ने हुलासग॑ज थाना,घोषी थाना,पाली थाना सहित अन्य थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे तथा सभी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
