रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 9 जुलाई
लगातार हो रही बारिश के चलते मोहल्ला काजियान निवासी धर्मपाल पुत्र परमानंद के कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई, लेकिन परिवार के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

धर्मपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तीन बार आवेदन निरस्त होने के बाद इस बार सूची में नाम आने से उन्हें आवास मिलने की उम्मीद जगी है। घटना के बाद परिवार को अपने भाई के घर शरण लेनी पड़ी और उन्होंने कहा कि समय पर आवास मिल जाता तो यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द आवास स्वीकृत कराने की मांग की।