
- पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों में आज भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने की खबर से शहर के भाजपाइयों में उत्साह का माहौल देखा गया। इसी क्रम में गांधी कॉम्प्लेक्स में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और “जय श्री राम” के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई तथा पटाखे फोड़ जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक प्रमोद कुमार एवं सचिन्द्र सिंह ने कहा कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि वहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के प्रभावी मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है। साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भाजपा सरकार का गठन निश्चित है।
वही भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज ने बताया कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भागवामय हो गया एवं उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश की जीत है और इससे पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

मौके पर नगर निगम उपमेयर डॉ लालबाबू प्रसाद,
उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, संगीता चित्रांश, डॉ हेना चंद्रा, उषा गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, वार्ड पार्षद अध्यक्ष संजू कुमार, भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद पति रोचक झाँ, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक धर्मेंद्र स्वर्णकार, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय ठाकुर, अनुसूचित मोर्चा प्रभारी विजय राम, कार्यालय प्रभारी सियावर सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी सिंह सिंह, चंदन सिंह, उत्तरी मंडल महामंत्री उत्तम मिश्रा,दक्षिणी मंडल महामंत्री ओमप्रकाश ठाकुर, कला संस्कृति संयोजक सुदीप कुमार,महिला मंत्री गोपू सिंह, दिव्यांशु कुमार, संजय कुमार,सत्यम कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी।
