सरकारी विद्यालय में चार छात्राओं को छत से गिरते ही मचा अफरा तफरी।

Breaking news News बिहार



काको प्रखंड क्षेत्र के धरहारा विद्यालय में प्रार्थना के समय घटी घटना।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -सरकारी विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब विद्यालय में हो रही सुबह की प्रार्थना के समय अचानक चार छात्राएं बेहोश होकर छत से नीचे गिर पड़ी।छात्रा के नीचे गिरते ही विद्यालय प्रशासन ने तत्काल बेहोश चारों छात्राओं को पी एच सी घोषी लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। छात्राओं को डाॅक्टरो द्वारा इलाज जारी है, एवं छात्राएं ख़तरे से बाहर बताया गया है।
बताया जाता है कि जिले के काको प्रखंड क्षेत्र के कन्या उच्च विद्यालय धरहरा में सभी छात्राएं प्रार्थना कर रही थी, कि अचानक चार छात्राएं छत से नीचे गिर पड़ी। निचे गिरते ही विद्यालय में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।


हालांकि इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को कमजोरी के वजह से अचानक चक्कर आने से इस तरह की घटना हो गई, फलस्वरूप छत से गिर पड़ी, परंतु सभी चारों छात्राएं सुरक्षित है और ख़तरे से बाहर है।