
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना की पुलिस लगातार विधी व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क एवं चौकन्ना हैं। वहीं लगातार छापामारी में फरार चल रहे वारंटियों एवं प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में बीते रात्रि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबगंज से प्राथमिकी अभियुक्त मो बड़े, एवं ग्राम शंकर बिगहा निवासी सिनटु कुमार को गिरफतार किया गया।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार चल रहे वारंटियों एवं प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों गुलाबगंज बाजार में पुलिस पर पत्थरबाजी की घटना घटी थी, जिसमें और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थी, फिर भी कुछ लोग अभी भी फरार चल रहे हैं,जिनके विरुद्ध छापामारी जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि छापामारी में बीते शुक्रवार की रात्रि शकूराबाद थाना कांड संख्या 29/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मो बड़े को गिरफतार किया गया है, तथा शंकर बिगहा से वारंटी सिनटु कुमार को गिरफतार किया गया, जिसे जहानाबाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
