
रामपुर मनिहारान
अधिवक्ताओं और आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय को आखिरकार नई तहसील भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इससे पूर्व यह कार्यालय अस्थाई तहसील मंडी समिति के पुराने परिसर में होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों और भागदौड़ का सामना करना पड़ता था।इस कार्यालय को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित कराने के लिए तहसील बार एसोसिएशन द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।इसी क्रम में रविवार को अवकाश होने के बावजूद अधिवक्ताओं की उपस्थिति में नई तहसील बिल्डिंग में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ अधिवक्ताओं ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एक ही जगह कार्यालय होने से कामकाज में तेजी आएगी और समय की बचत होगी।
