
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां बराती जा रही गाड़ी में अचानक आग लग गई, स्थिति देख गाड़ी पर सभी बराती गाड़ी से कुदकर जान बचाने में सफल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर रात्रि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के एन एच 33 पर कड़रुआ नाला के पास सुमो गाड़ी पर सवार होकर बाराती जा रहा था कि अचानक आग लग गई।
हालांकि चालक की सुझ बुझ से किसी बड़ी घटना होते होते बची।
बताया जाता है कि बारात ले जा रही सुमो गाड़ी से धुआं निकलते देख चालक ने सभी बारातियों को गाड़ी से उतरने हेतु कहा, जिसपर सब सवार 10 लोग गाड़ी से कुद गए, जिससे बारातियों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

हालांकि घटना की सुचना पर अग्नि शमन की दो गाड़ी पहुंची तब तक देर हो चुकी थी गाड़ी जलकर खाक हो चुका था, फिर भी अग्नि शमन आग पर काबू पाया और आग को बुझाने में कामयाब हो गया। वहीं कुछ प्रत्यदर्शी इर्द-गिर्द के स्थानीय लोग पहुंचे, लोगों ने बताया कि हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे तब तक गाड़ी जल चुकी थी। अग्नि शमन भी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में कामयाब हो गया। हालांकि लोगों ने बताया कि गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगने का एक मात्र कारण है। चुकी शादी समारोह के उपलक्ष्य में गाड़ी ज्यादा चलने से भी इंजन में आग लगने की आंशका बन जाता है।
