
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में बिल क्लिंटन स्कूल के 117 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।सारा सचदेवा 96 % अंकों के साथ प्रथम,रिषिका सैनी एवं आदित्य 94.4%अंको के साथ द्वितीय तथा रिया ठाकुर ने 93.2% अंक प्राप्त कर अपना व संस्था का नाम रोशन किया है।छात्र छात्राओं की इस सफलता पर संस्था के संस्थापक विनोद गुप्ता, चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन बीके गोस्वामी, बोर्ड सदस्यों पीके अग्रवाल, विनोद शोबिती, आरपी अग्रवाल, डीके गुप्ता, तनया शर्मा व राज जोशी ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की प्रेजिडेंट श्रीमती राजकमल सक्सेना ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राजकमल सक्सेना ने कहा कि यह छात्र छात्राओं और संस्था के स्टाफ़ की कड़ी मेहनत का परिणाम है।बिल क्लिंटन स्कूल की प्रधानाचार्या वीनू शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता का आधार है।इस दौरान परीक्षा इंचार्ज भूपेश कुमार सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
