
मोतिहारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा मोतिहारी ने स्थानीय रैमसन प्लाजा में विशेष जनसंपर्क अभियान बैठक का आयोजन किया। बैठक को पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह ने संबोधित किया।
–विकास के 12 साल का लेखा-जोखा
सभा को संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह ने मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए नए अवसर, आधारभूत संरचना में सुधार और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई प्रगति को गिनाया।
श्री सिंह ने कहा, “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के। यही नए भारत की पहचान है और विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव है।” उन्होंने मोदी सरकार के संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क करने का आह्वान किया।
बैठक में मोतिहारी विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, शिक्षाविद डॉ. अरुण कुमार सहित अमित सेन, आलोक शर्मा, श्यामनंदन राम, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शकुन्तला सिंह, मधुसूदन जालान, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. के.के.झा, डॉ. हेना चंद्रा, डॉ. सुभाष चंद्रा आदि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक एवं व्यवसायी संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
