
ट्रैन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,मची अफरातफरी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में आज सोमवार की सुबह बड़ी रेल दुर्घटना हुई, जहां टैक पार कर रहे युवक को ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे जहानाबाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
बताया जाता है कि युवक जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर जनसताब्दी एक्सप्रेस से उतरकर जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने लगा,इसी बीच गया की ओर से पसेंजर ट्रेन आ गई, जिससे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, फलस्वरूप युवक को घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटीत घटना को देखते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। घटना घटते ही जी आर पी पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करीपोस्टमार्टम हेतु भेजा।
वहीं बताया जाता है कि मृतक पटना जिले के नदौल निवासी के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील किया कि आप सभी रेलवे ट्रैक न पार करे, तथा ओवर ब्रिज होकर ही अपने गन्तव्य स्थान पर जाएं।
हालांकि सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल उठता है कि स्टेशन परिसर में सावधानी बरतने को लेकर लापरवाही एवं सुरक्षा पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया जा रहा है।
आम लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही से इस तरह की घटना घट जा रही है।
