
शराब कारोबारी भागने में रहा सफल, प्राथमिकी दर्ज।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार अबैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी जारी है।
इसी कड़ी में बीते शनिवार को देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में
जिला मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत शकूराबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव, वार्ड संख्या-12 में जिला मध निषेध विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एक खेत में पुआल में छिपाकर रखी गई कुल 266.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में विदेशी शराब की अवैध कारोबार किया जा रहा है। सुचना प्राप्त होते ही उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी किया, फलस्वरूप खेत में रखा पुआल में छिपा कर रखा 266:250 लीटर विदेशी शराब एवं वियर की बरामदगी की गई।
हालांकि अवैध शराब बरामद गौरव कुमार शर्मा उर्फ रामाकांत शर्मा, पिता– सियाराम शर्मा, ग्राम– मिर्जापुर, वार्ड संख्या-12, थाना– शकूराबाद, जिला– जहानाबाद, अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया किंतु फरार अभियुक्त गौरव कुमार शर्मा उर्फ रामाकांत शर्मा के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
