
मुजफ्फरपुर टीम ने अपने पुल के सभी मैचों में विजयी रही। सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर टीम का मुकाबला पटना से हुई। टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पटना टीम को 21 — 11 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। फाइनल भागलपुर के साथ हुआ। फाइनल मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। मुजफ्फरपुर टीम ने अपने दमखम का अच्छा प्रदर्शन किया। मुजफ्फरपुर टीम 15 — 19 से पराजित हो कर उपविजेता बनी। पुरी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर टीम ने अपने सही तालमेल का प्रदर्शन किया। दुसरी तरफ बालिका टीम का प्रदर्शन उच्च स्तरीय नहीं रहा। टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिक प्रैक्टिस करने की सलाह दी। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने बालक टीम को बधाई दी।
