
श्रधालुओं को सुरक्षित एवं सुगम जलाभिषेक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर -श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए रविवार की रात्रि में जिला पदाधिकारी, छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीकक्ष कोटा किरण कुमार ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर परिसर एवं मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम जलाभिषेक, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पेयजल,मेडिकल व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया ।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि,अनुमंडल पदाधिकारी को, प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु नियमित उपस्थिति लेने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल को लगातार गश्त करते हुए पाया गया तथा उन्हें पूरी रात्रि सतत एवं सक्रिय गश्त जारी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु कतार व्यवस्था का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा भीड़ नियंत्रण पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन द्वारा निर्धारित कतार व्यवस्था का पालन करने की अपील की, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित, सहज एवं व्यवस्थित रूप से बाबा सिद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं दर्शन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान पेयजल की सतत उपलब्धता बनाए रखने, स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं से मेला परिसर में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीपीओ नामामि गंगे, अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
